गोर्खाली सुधार सभा की सलाहकार समिति ने की महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा
ईश्वर थापा
देहरादून। उत्तराखंड में कार्यरत गोर्खाली सुधार सभा में समाज के गणमान्य लोगों की भागीदारी से निर्मित सलाहकार समिति ने गढ़ी कैंट स्थित मुख्य भवन में एक बैठक की। इस बैठक में गोर्खाली समाज के हितो को राज्य सरकार द्वारा प्रदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकतम लाभ लेने के लिए और उसमे गहन विवेचना करने पर ज़ोर दिया गया। राज्य में गोरखा समाज के विकास के लिए ओबीसी के महत्त्व पर चर्चा की गयी। इसके अलावा भारत और नेपाल के मध्य हुए 1950 के मैत्री संधि पर चर्चा किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में रहने वाले नेपाली भाषी लोगों के नेपाल में अपने जड़ो को मजबूती के साथ भारत के विकास में अपनी भूमिका बनाने पर रहा। इस बैठक में सभा के अध्यक्ष भगवान सिंह छेत्री, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सारिका प्रधान, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान, इंजीनियर जगदीश प्रसाद थापा समेत सलाहकार समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment