Header Ads

काजोल की चोरी हुईं 17 सोने की चुड़ियां बरामद, 2 गिरफ्तार

मुंबई : आखिरकार सिने अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के घर के चोरों का पता चल गया है,मुंबई पुलिस ने काजोल के घर पर काम करने वाले दो नौकरों गायत्री देवेंद्र और संतोष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से 17 सोने की चूडियां बरामद भी कर ली है। आज दोनों चोरों को अंधेरी के मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया है जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि काजोल और अजय देवगन को चोरी का पता करवाचौथ वाले दिन लगा था 

जब काजोल पूजा के लिए तैयार होने के लिए अपनी आलमारी से चू़ड़ियां पहनने के लिए अपना ज्वैलरी बॉक्स खोला, तो पाया कि वह पहले से ही खुला हुआ है और उसमे से सारी सोने की चूड़ियां गायब हैं। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि काजोल के घर पर चोरी हुई है इससे पहले साल 2005 में भी काजोल और अजय देवगन के घर चोरी हो चुकी हैं, तब ही उनके घर के नौकर ने ही चोरी की थी। फिलहाल तो काजोल अपने सोने की चूड़ियों को वापस पाकर काफी खुश हैं और उन्होंने पुलिस और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया है। 


Powered by Blogger.