नोबेल 2013: रॉथमैन, शेकमैन और सुदॉफ को मेडिकल नोबेल
स्टॉकहोम: नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्वीडिश कैरोलिंस्का संस्थान में वर्ष 2013 के लिए चिकित्सा क्षेत्र में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की. इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है. नोबेल सभा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि मानव कोशिकाओं में प्रमुख संचरण प्रणाली को विनियमित करने वाले उपकरण को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों जेम्स ई. रॉथमैन, रैंडी डब्ल्यू शेकमैन और थॉमस सी. सुदॉफ को वर्ष 2013 का चिकित्सा नोबल पुरस्कार प्रदान किया जाता है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस वर्ष का चिकित्सा नोबेल पाने वाले इन तीनों वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं के अंदर संचरण के एकदम सही समय और सही स्थान पर संपन्न होने के लिए उत्तरदायी आणविक सिद्धांत का पता लगा लिया है.
इन वैज्ञानिकों की खोज से कैंसर का इलाज खोजने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.
2013 के मेडिकल नोबेल पुरस्कार की घोषणा करने वाली स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट की नोबेल असेंबली के बयान में कहा गया, 'इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज से शरीर में कोशिका के लेवल पर होने वाले सटीक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के बारे की में अहम जानकारियां सामने आई हैं.' मेडिसिन के नोबेल के तौर पर 1.2 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
हर साल छह क्षेत्रों में घोषित किए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों में मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा सबसे पहले की जाती है.


Post a Comment