Header Ads

देहरादून में सराहनीय कार्य कर रही है " भारतीय मगर समाज समिति "

दीपक राई
देहरादून में भारतीय गोरखाओं के राष्ट्र के प्रति योगदान का एक लंबा इतिहास रहा है। गोरखा समाज ने देहरादून में रहकर तमाम क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट छाप छोड़ी है। गोरखा समाज की एक बड़ी कमजोरी रही है कि वक्त के एक लम्बे मुकाम में उन्होंने कोई मज़बूत संगठन खडा नहीं किया। बस गढ़ी कैंट में गोरखाली सुधार सभा ही राज्य में मौजूद एक सशक्त संगठन गोरखा समाज के लिए कार्य कर रहा है। परन्तु अब समय के करवट और देहरादून के पृथक राज्य उत्तराखंड की राजधानी बनने के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर समाज के भीतर एक सशक्त संगठन तैयार कराने में एक पहल की है। उसी की परिणीति देहरादून में " भारतीय मगर समाज समिति " की स्थापना है। यह संगठन हाल फिलहाल मगर जाति के कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए एक कारगर और गंभीर प्रयास कर रही है। इस संगठन के हाल के कार्यो और जागरूकता मिशन ने अब तक प्रशंसीय भूमिका तय की है। वर्तमान में समिति के प्रमुख पदों में उक्त गणमान्य लोग आसीन है :-

जेपी थापा - मुख्य संरक्षक (9358129979)
बम बहादुर राणा - अध्यक्ष (9627304056)
गोवर्धन राणा  - सचिव (7895820701)
मन बहादुर राणा - कोषाध्यक्ष (9758055251)



                                             6 अक्तूबर को हुए बैठक की तस्वीरें 









- चित्र सौजन्य से - रवि राणा

Powered by Blogger.