मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013: Latest Updates
आईजोल : मिजोरम विधानसभा के लिए हुए चुनाव के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस आगे है मुख्य विपक्षी एमएनएफ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा तुईपुई ईस्ट सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
कांग्रेस के अलावा, एमडीए भी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जेडएनपी 38 सीटों पर, भाजपा 17 सीटों पर और राकांपा दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जय महाभारत पार्टी एक सीट पर और निर्दलीय चार सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में छह महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक कांग्रेस से, एक एमडीए से, 3 भाजपा से और एक निर्दलीय हैं। मिजोरम भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं से 9,806 अधिक है। राज्य में कुल मतदाता 690,860 है।
Latest Trends
Leads Win Total
| INC | 9 | 13 | 22 | |
| BJP | 1 | 0 | 1 | |
| ZNP | 1 | 0 | 1 | |
| MNF+ | 2 | 2 | 4 | |
| OTHERS | 0 | 0 | 0 |
- मिजोरम में पानी, बिजली और खराब सड़कें अहम समस्या। सरकार ने किया जनता की आम जरूरतों को नजरअंदाज।
- हरांगटुर्जो- मुख्यमंत्री ललथनहवला दूसरे सीट से भी विजयी घोषित।
- सरछिप से मुख्यमंत्री लाल थनहलवा विजयी घोषित।
- कांग्रेस को मिली और दो बड़ी कामयाबी, लेंगटेंग से एच रोहलूना और तुईवॉल से आर एल पियानमाविया विजयी घोषित
- निर्वाचन आयोग के महानिदेशक आशीष श्रीवास्तव आइजॉल में कर रहे हैं मतगणना की निगरानी।
- 'आठ जिलों के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम'
- एच लालेंगमाविया, राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
- कांग्रेस को मिली पहली जीत, टुईचॉन्ग से बुद्धा धान चाकमा विजयी घोषित।
- दक्षिण तुईपुई से कांग्रेस के जॉन सीएमकूंगा विजयी घोषित।
- मिजोरम: पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी 32 सीटें, वहीं एमएनएफ को 3, एमडीएफ को 1, एमपीसी और जेडएनपी को 2-2 सीटें।


Post a Comment