Header Ads

मगर समाज समिति, देहरादून के अध्यक्ष बोम बहादुर राणा का निधन

ईश्वर थापा 
देहरादून : आज देहरादून में सक्रिय मगर समाज समिति के अध्यक्ष श्री बोम बहादुर राणा जी का 15 दिसंबर को लम्बी बीमारी के बाद सीएमआई अस्प्ताल में स्वर्गवास हो गया। मगर समाज समिति के रवि राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसंबर में उनके पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी जायेगी। श्री राणा लम्बे समय से गहन बीमारी में आईसीयू में भर्ती थे। वीर गोरखा परिवार की ओर से बोम बहादुर राणा जी के परिवार को और समिति को इस घड़ी में भगवान दुख: को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Powered by Blogger.