दिल्ली में होटल की छत से गिरकर दो नेपाली युवकों की रहस्यमय मौत
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली स्थित एक होटल की छत से गिर कर दो नेपाली युवकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि रोजगार की तलाश में दिल्ली आए जंगबहादुर (22 वर्ष) और प्रकाश (35 वर्ष) पिछले तीन दिन से पहाडगंज इलाके में एक निजी होटल में रूके हुए थे। उन्होंने बताया कि रात को जंगबहादुर और प्रकाश होटल की छत से गिर गए। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगबहादुर और प्रकाश ने अपने एक संबंधी के साथ शराब पी और फिर उनके बीच झगडा हो गया। इसके बाद दोनों छत से गिर गए। उनके संबंधी से पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment