जीतू ने जीता दूसरा मेडल, 10 मी. एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता कांस्य
इंचियोन : भारतीय निशानेबाजों ने 17वें एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारत को जीतू राई , समरेश जंग और प्रकाश नांजप्पा की तिकड़ी ने यह पदक दिलाया। जीतू का यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन ओंगनियोन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज में 50 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता था। जीतू, समरेश और नांजप्पा की टीम ने कुल 1743 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत और चीन के बराबर 1743 अंक थे, लेकिन चीन ने भारत के 64 के मुकाबले 65 'बुल्स आई' निशाने मारे, जिससे उसे रजत पदक मिला। किम चियोंगयोंग, जिन जोंगोह और ली डेइमयुंग की कोरिया की तिकड़ी ने 1744 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पेंग वेई, प्यू काईफेंग और वांग झिवेई की चीन की टीम की रजत पदक हासिल किया। भारत को शनिवार को श्वेता चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक के साथ खेलों का पहला पदक दिलाया था, जबकि जीतू ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
जीतू 10 मीटर एयर पिस्टल में पांचवें स्थान पर रहे
भारत ने जीतू राई शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी नहीं रख पाए और एशियाई खेलों की निशानेबाजी के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में उन्हें पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। दक्षिण कोरिया के किम चिंगयोंग ने स्वर्ण पदक जीता। विश्व रैंकिंग में नंबर वन जीतू फाइनल में 138.3 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 17 वर्षीय किम चिंगयोंग ने 201.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए घरू दर्शकों को खुशी का मौका प्रदान किया। चीन के पेंग वेई ने 199.3 अंकों के साथ रजत और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे द. कोरिया के जिन जोंगहो ने 179.3 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले जीतू ने 585 अंकों के साथ क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचने वाले कजाकिस्तान के राशिद यूनुसमेतोव 157.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारत के समरेश जंग 580 अंकों के साथ नौवें तथा प्रकाश नानजप्पा 578 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहे।

Post a Comment