अवैध रूप से भारतीय नोट रखने के मामले में 2 भारतीय नेपाल में गिरफ्तार
कमल प्रसाद घिमिरे
काठमांडो। नेपाल में दो भारतीय नागरिकों को 1,15,500 रूपये की भारतीय मुद्रा अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को बीते शनिवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वे नयी दिल्ली से आई एयर इंडिया की एक उडान से यहां पहुंचे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों भारतीय नागरिकों की पहचान नरेश आरूरी और गुरूवैया नंदीपति के रूप में हुई है। वे हैदराबाद के रहने वाले हैं।


Post a Comment