विजय दशमी के लिए 20,000 भेड बकरियां आयात करेगा नेपाल
कमल प्रसाद घिमिरे
काठमांडो : नेपाल के व्यापारी विजया दशमी त्योहार के लिये इस साल चीन से कम से कम 20,000 भेड और बकरियां चीन से आयात कर रहे हैं जिन पर 30 करोड नेपाली रूपये की लागत आयेगी । एक अधिकारी ने बताया कि व्यापारी तिब्बत पहुंच चुके हैं और वहां से मवेशी लाने के लिये पश्चिमोत्तर नेपाल के मुस्तांग स्थित डिस्टिूक लाइवस्टाक आफिस से इजाजत ले चुके हैं । हर साल इस अवधि में करीब 30,000 बकरियां बेची जाती हैं । पिछले साल तिब्बत से कुल 25,000 भेड और बकरियां यहां लायी गयी । अधिकारियों ने बताया कि इस बार इनकी कमी का कारण सीमा पर कडी निगरानी है । केवल व्यापारियों को ही मुस्तांग जाने की इजाजत है ।

Post a Comment