धारचूला के नदी में डूब रहे नेपाली बालक को गोरखा पलटन के जवान ने बचाया
देहरादून : सैनिक सरहदों की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आपातकाल में दूसरों की जान बचाने के लिए भी अपनी जान की परवाह नहीं करते। इसे यहां गोरखा पलटन के जवान झमन सिंह बाचे ने विशाल काली नदी में डूब रहे बालक को सुरक्षित निकालकर साबित कर दिया। हुआ यूं कि कुछ स्थानीय बच्चे नेपाल की तरफ काली नदी में नहा रहे थे। इधर भारतीय सीमा पर गोरखा पलटन का जवान झमन गश्त कर रहे थे। झमन ने देखा नहा रहे बच्चों में एक बालक काली नदी में डूबने लगा। जवान ने अपनी जान की परवाह किए बगैर काली नदी में छलांग लगा दी। काफी दूर तक बह गए बालक को जवान ने सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। बालक तब तक अचेत हो चुका था। उसे तत्काल चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया। साथ के अन्य बच्चों से माता-पिता का नाम पता कर बालक रविंद्र सुब्बा को परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के माता-पिता ने जवान का आभार जताया है। तहसील क्षेत्र के लोगों ने जवान के इस साहस की खूब सराहना की है।


Post a Comment