फिल्म अदाकारा कंगना रानौत की मन्नत पूरी हुई, आमिर कि बेटी की निभायेगी भुमिका
मुंबई। बॉलीवुड की मशहुर फिल्म अदाकारा कंगना रानौत कई बार अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं और लगता है कि इस बार उनकी ये तमन्ना पूरी भी हो जाएगी। सिल्वर स्क्रीन पर कंगना आमिर खान के साथ काम करती हुई दिखाई दे सकती है।
सुचना के अनुसार कंगना, आमिर की अगली फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी का किरदार निभा सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दंगल' महावीर सिंह फोगाट नाम के पहलवान की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसका किरदार आमिर निभाते नजर आएंगे।
आपको सुचित कर दें कि इस फिल्म में कंगना को महावीर की बेटी गीता फोगट के किरदार के लिए साइन किया गया है। गीता भारत की पहली महिला पहलवान हैं। गीता को उसके पिता ने ही प्रशिक्षण दिया था और उन्होंने 2012 में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
आश्र्चय की बात यह है कि हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवार्ड में कंगना को फिल्म 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Post a Comment