नेपाली और पूर्वोत्तर की महिलाओं को वेश्या कहने वाला सब इंस्पेक्टर लाईन अटैच
गुड़गांव। हरियाणा के गुड़गांव में दार्जिलिंग के तीन कामकाजी युवकों के साथ हुई पिटाई के विरोध में डीसीपी कार्यालय शिकायत करने गए नेपाली और पूर्वोत्तर की महिलाओं को वेश्या कहने वाले हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के आज सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने की ख़बरें गरम रही। दोपहर बाद इस खबर के बारे में कई लोगों ने इस खबर को अफवाह बताया। हालांकि देर शाम तक भी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सब इन्स्पेक्टर के इस बेहद घटिया और गए ज़िम्मेदाराना बयान के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए उक्त एसआई को डीसीपी कार्यालय की सेवाओं से दूर करते हुए लाईन अटैच कर दिया है।


Post a Comment