ISL नीलामी : स्टार गोरखा फुटबॉलर सुनील छेत्री 1 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके
मुम्बई : पहले सीजन में धमाकेदार सफलता के बाद इंडियन सुपर लीग एक बार फिर नए सिरे से रोमांचित करने के लिए तैयार है। आईएसएल के दूसरे सीजन के लिए आज मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों की नीलामी हुई। भारतीय फुटबॉल टीम के वर्तमान कप्तान और स्टार गोरखा फुटबॉलर सुनील छेत्री 1 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके। उन्हें मुंबई ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 80 लाख रुपये था। ये आईएसएल में अब तक की सबसे महंगी बोली है। छेत्री सिर्फ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर ही नहीं हैं बल्कि देश के फुटबॉल का चेहरा भी हैं।
इसके अलावा जैकीचंद सिंह को पुणे सिटी ने 45 लाख रुपये में खरीदा है। इस टीम के सह मालिक ऋतिक रोशन हैं। थोई सिंह को चेन्नई एफसी ने 86 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि 2015 के लिए 114 खिलाड़ियों के नामों को ड्राफ्ट में रखा गया है जिससे आईएसएल की फ्रैंचाइजी को मौका मिलेगा कि वो भारतीय खिलाड़ियों के लिए बाकी 40 जगह के कोटे को भर सकें। तो अब फुटबॉल के दीवाने तैयार हो जाएं आईएसएल को एक बार फिर से इतिहास बनाते हुए देखने के लिए क्योंकि अब जब टीमें तैयार होंगी, वो पहले से भी ज्यादा मजबूत और मैदान पर रोमांच की गारंटी देने वाली होंगी।


Post a Comment