सामने आया ‘काबली’ का फर्स्ट लुक, सुपरस्टार रजनीकांत बने है फिल्म में ‘डॉन’
मुंबई : सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काबली' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस लुक को रजनीकांत, उनकी बेटी सौंदर्या और ऐश्वर्या ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जारी किया है। ट्विटर पर ये फर्स्ट लुक '#Kabali' के नाम से वायरल हो रहा है। यह रजनीकांत की 159वीं फिल्म है। खबरों की माने तो 'काबली' की कहानी चेन्नई के मायलापुर के एक रियल डॉन पर बेस्ड है। इस फिल्म में रजनी 'काबलीश्वरन' नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म का टाइटल भी इसी नाम से लिया गया है। डायरेक्टर पी ए रंजीथ की ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ राधिका आप्टे और प्रकाश राज भी अहम रोल निभा रहे है। फिल्म का म्यूजिक संतोष नारायण ने दिया है।


Post a Comment