अर्जुन रामपाल से लिंकअप पर बोली सुजैन खान, झूठी है शादी की खबरें
मुंबई। कुछ दिनों पहले ये खबरें आई थी कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और एक्टर अर्जुन रामपाल को एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया है। जिसके बाद इनकी लिंकअप्स की खबरें तेज हो गई। मामले को बढ़ता देख सुजैन ने मीडिया के सामने आने का फैसला किया और इन खबरों का खंडन किया। सुजैन ने कहा- “ अर्जुन से शादी और कॉफी शॉप में मिलने की कहानियां झूठी है। इन खबरों का मतलब यहीं है कि मीडिया बहुत गैर जिम्मेदार है। मैं एक सिंगल, वर्किंग मदर हूं और मुझे इस पर गर्व है।” इसी के साथ सुजैन ने ये भी कहा कि इस तरह की खबरें उन्हें हर्ट करती हैं, “मीडिया में आ रही खबरों ने मुझे अहसास दिलाया की बॉलीवुड में झूठी अफवाहें बेची जाती हैं। इस तरह की अफवाहों से दुख होता है क्योंकि इसमे आपका परिवार और आपकी भावनाएं जुड़ी होती हैं।” बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने दिसंबर 2013 में तलाक लिया था। उनके रेहान और रिदान नाम के दो बच्चे हैं। इस तलाक का जिम्मेदार एक्टर अर्जुन रामपाल को बताया जाता है जो ऋतिक के करीबी दोस्त भी है।


Post a Comment