नेपाल में नहीं दिखेंगे भारतीय चैनल, ब्लैकआउट करेंगे केबल ऑपरेटर
काठमांडो। नेपाल में केबल टीवी ऑपरेटरों ने ऐलान किया कि वे नए संविधान का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों द्वारा भारत से लगी एक प्रमुख व्यापार जांच चौकी को बंद किए जाने के विरोध में कल से भारतीय चैनलों को अनिश्चितकालीन समय के लिए ब्लैकआउट करेंगे। केबल ऑपरेटरों ने एक बैठक में फैसला किया कि वह मंगलवार सुबह 10 बजे से सभी भारतीय चैनलों को नहीं दिखाएंगे। ‘फैडरेशन ऑफ केबल टेलीविजन एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सुशील प्रजौली ने कहा कि उन्होंने भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है क्योंकि भारत नेपाल की राष्ट्रीय संप्रभुता में दखल देता आ रहा है। प्रजौली ने कहा कि हम पर कुछ पार्टियों और जनता की ओर से भी भारतीय चैनलों का प्रसारण रोकने का दबाव आ रहा है। फैडरेशन ने कहा कि चितवन, पोखरा और महेंद्रनगर में हिंदी चैनलों का प्रसारण पहले ही रूक चुका है। काठमांडो और नेपाल के दूसरे शहरों में भारतीय टेलीविजन चैनल खासे लोकप्रिय हैं।


Post a Comment