गोर्खाली सुधार सभा देहरादून की हाम्रो दशैं ( दशहरा) कार्यक्रम की तस्वीरें देखें
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के हर साल की भाँति इस वर्ष भी 18 अक्टूबर को रविवार के दिन हाम्रो दशैं ( दशहरा) कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। नेपाली संस्कृति से ओतप्रोत रुनझुन संगीत के बीच गोरखा समाज के युवा एवं युवतियों समेत छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर इस सांस्कृतिक आयोजन की छठा बिखेरी। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की थीम पर पेश एक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शकों को भावुक भी किया। इस अवसर पर बतौर अतिथि राजयसभा सांसद तरुण विजय, टिहरी लोकसभा से सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, पूर्व विधायक ज्योतसिंह गंसोला और ओबीसी के चेयरमेन अशोक वर्मा भी उपस्थित रहें। गोरखाओं के बहुत क्षेत्र देहरादून में इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता कार्यक्रम में मौजूद भारतीय सेना तीन पूर्व गोरखा जनरल रहे। सैन्य सचिव रहे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) शक्ति गुरुंग, जीओसी मध्य भारत रहे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) राम सिंह प्रधान और मेजर जनरल (रिटायर) बसंत सिंह ने इस दौरान सपरिवार कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।
हाम्रो दशैं ( दशहरा) कार्यक्रम की तस्वीरें











Post a Comment