Header Ads

भारत के सबसे सफल गोरखा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं असम के गोकुल शर्मा


वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
गुवाहाटी।
25 दिसंबर 1985 को असम के गुवाहाटी में पैदा हुए गोकुल शर्मा वर्तमान में असम की रणजी क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं। गोरखा मूल के गोकुल ने असम के लिए अपना पहला मैच साल 2004 में अपने ही गृहनगर गुवाहाटी में तमिलनाडू के खिलाफ खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आगाज किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं आॅफ स्पिनर गोकुल ने उस मैच में 29 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी झटके थे। गोकुल ने अब तक अपने प्रथम श्रेणी करियर के 41 मैचों में पांच शतको के साथ 1963 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए अन्होंने 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।  

गोकुल शर्मा भारत में सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले गोरखा क्रिकेटर भी हैं। उनके अलावा सर्विसेज की तरफ से रिकार्ड 23 सालों तक क्रिकेट खेलने वाले धनश्याम थापा ने 1977 से 2000 के बीच 25 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 885 रन बनाए थे। इस तरह गोकुल भारत के सबसे सफल गोरखा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। भारत के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले अन्य गोरखा क्रिकेटर में सर्विसेज के आर थापा ने भी 1985-86 में 1 रणजी मुकाबला खेला था। 30 साल के हो चले गोकुल सीमित ओवर के मुकाबलों मे असम के उपयोगी आलराउंडर में शुमार किए जीते हैं, उन्होंने 35 घरेलू वनडे में 604 रन बनाने के अलावा 24.16 की औसत से 24 विकेट भी चटकाएं हैं। साथ ही 21 टी 20 मैच में 140 रन के अतिरिक्त 12 विकेट भी झटके हैं।

गोकुल शर्मा  का क्रिकेट करियर

(बल्लेबाजी)
फॉर्मेट        मैच    पारी    नाबाद    रन      उच्चतम    औसत    100    50    कैच
प्रथम श्रेणी    41      64           7        1963    163*           34.43        5       9    24
घरेलू वनडे    35      30           7          604    66*             26.26        0       3    7
टी-20           21      15          3          140    34*            11.66        0      0    8

(गेंदबाजी)   
फॉर्मेट        गेंदे       रन      विकेट    बेस्ट    औसत   
प्रथम श्रेणी    1250    770     8       2/52    89.62
घरेलू वनडे    775      582     24     4/27    24.16   
टी-20            317     352     12      2/12    29.33   

टीमें - असम, असम अंडर 17 ईस्ट जोन, ईस्ट जोन अंडर 17


ये भी पढ़े 




Powered by Blogger.