दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ "मैंशीनील ", केवल छूने भर से हो सकती है मौत
इस दुनिया में बहुत से ऐसे पेड़ है जिनके इंसान की पुरानी से पुरानी बीमारी ठीक हो जाती है। इन पेड़ों को जड़ी बुटियों में काम में लिए जाते है। जिससे इंसान की बीमारी ठीक हो जाए। लेकिन एक ऐसा भी पेड़ है जो आपकी जान भी ले सकता है। जी हां, ऐसा ही एक पेड़ मैंशीनील है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक पेड़ों में शामिल है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे जहरीला पेड़ के तौर पर दर्ज है। इस पेड़ में पेड़ फ्लोरिड और कैरेबियन तट पर पाया जाता है और इसके तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि अगर यह आपकी स्किन पर छू भी जाए तो छाले पड़ जाएंगे। सेब जैसा दिखने वाला इस पेड़ के फल को खाने से मौत हो सकती है। गलती से कहीं पेड़ का रस आंख के पास चला जाए तो इंसान अंधा हो सकता है।
इतना ही नहीं लकड़ी को जलाने के बाद निकलने वाली धुआं से भी इंसान की आंखों की रोशनी जा सकती है। निकोला एच स्ट्रिकलैंड नाम के एक वैज्ञानिक ने इस पेड़ के फल को एक बार चखा था। वे अपने कुछ दोस्तों के साथ टोबैगो के कैरेबियन आइलैंड के बीच पर गए थे, जहां उन्होंने यह फल खा लिया था। स्ट्रिकलैंड ने बताया कि यह बेहद कड़वा था। मैं अगर तुरंत चेकअप नहीं करवाता तो मेरी जान निकल जाती। यही कारण है कि इस पेड़ के आस-पास चेतावनी वाले बोर्ड लगे रहते हैं।


Post a Comment