आशा कुमारी के पंजाब प्रभारी बनने पर हिमाचल गोरखा कल्याण बोर्ड ने दी बधाई
डलहौजी : हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ नेत्री एवं कांग्रेस सचिव आशा कुमारी को पार्टी अध्यक्ष की ओर से पंजाब प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्थानीय विधायक की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आशा कुमारी की नियुक्ति पर गोरखा कल्याण बोर्ड के सदस्य रमेश देव कंवर ने स्वागत करते हुए उनकों भविष्य शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके अलावा प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं नप डलहौजी के मनोनीत पार्षद विनय महाजन, मनोनीत पार्षद सरदार परमजीत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, महासचिव अमर चंद शर्मा, डलहौजी के युकां अध्यक्ष अमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चंद शर्मा, प्रवक्ता डॉ. जर्म सिंह व अशोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रतन चंद शर्मा व अन्य ने खुशी का इजहार किया है। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।


Post a Comment