इंडियन सुपर लीग और इंडियन लीग का विलय होना चाहिए : छेत्री
मुम्बई। इंडियन फुटबॉल कप्तान और शीर्ष स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने कहा है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और इंडियन लीग (आई लीग) का विलय होना चाहिए क्योंकि इससे भारतीय फुटबॉल को ही ज्यादा फायदा होगा। छेत्री ने आई लीग के दसवें संस्करण की घोषणा से पहले संवाददाताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा अंतराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेलने से भारत की विश्व रैंकिग सुधरेगी। छेत्री ने आईएसएल और आई लीग के प्रस्तावित विलय की वकालत करते हुए कहा कि एक एकीकृत लीग से राष्ट्रीय टीम के लिए ज्यादा मैच खेलने के रास्ते खुल जायेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सालभर फीफा के अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में खेलना चाहता हूं। हमें इसकी सख्त जरूरत है। इसके लिए एकीकृत लीग काफी कारगर साबित होगी। हमें इसका समर्थन करना चाहिये और यह सुनिश्चित करना चाहिये कि राष्ट्रीय टीम को ज्यादा मैच खेलने के मौके मिले।


Post a Comment