DSK शिवाजियंस FC ने स्टार गोरखा फुटबॉलर संजू प्रधान को किया अनुबंधित
नई दिल्ली। आई लीग टीम डीएसके शिवाजियंस एफसी ने लीग के अगले सत्र के लिए स्टार गोरखा फुटबॉलर फॉरवर्ड संजू प्रधान को अनुबंधित किया है। संजू एफसी पुणे सिटी की टीम का हिस्सा हैं। जैरी आईएसएल के तीसरे सत्र में ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे। वह आईएसएल के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने चेन्नई की तरफ से 13 मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह अंडर-14 से अंडर-19 तक के आयु वर्गों में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं । संजू प्रधान ईस्ट बंगाल के पूर्व कप्तान हैं और अनुभवी विंगर हैं। टीम मैनेजर डेव रोजर्स ने स्टार गोरखा फुटबॉलर को टीम में शामिल किए जाने के बारे में कहा कि दो वर्ष पहले अंडर-16 की तरफ से खेलते हुए मैंने देखा था और तभी से हम उन्हें टीम में लाने के लिए प्रयासरत थे। मुझे पता कि इस लड़के में कुछ विशेष है और इसका भविष्य उज्ज्वल है। संजू काफी अनुभवी हैं और वह हमारी टीम की खेल शैली के लिए पूरी तरह फिट हैं। उनके अनुभव का हमारी युवा टीम को फायदा मिलेगा।


Post a Comment