देहरादून के कर्नल दीवान सिंह खड़का बने भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
वीर गोरखा न्यूज पोर्टल
देहरादून : भारतीय गोरखा परिसंघ की लखनऊ में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में देहरादून निवासी कर्नल (रिटायर्ड) दीवान सिंह खड़का को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। खडका कई वर्षों से भारतीय गोरखा परिसंघ की उत्तराखंड राज्य के अध्यक्ष है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य समेत उत्तर भारत में परिसंघ के सांगठनिक इकाई को मजबूत करने में महती भूमिका निभाई है। 40 साल के अपने सैन्य सेवा के बाद खडका पूर्ण रूप से समाजसेवा में सक्रिय है। बचपन से सेना में काम करने के हसरत को उन्होंने 1962 में सेना में भर्ती होकर की। दो साल और कुछ माह के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए आर्मी कैडेट कॉलेज में दाखिला लिया। 16 दिसंबर 1967 को उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमीशन प्राप्त किया।


Post a Comment