लंबी बीमारी के बाद 94 वर्षीय गायक मन्ना डे का निधन
बेगुलुरु : प्रख्यात गायक मन्ना डे का लंबी बीमारी के बाद यहां शहर के एक अस्पताल में गुरुवार को तड़के निधन हो गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि 94 वर्षीय मन्ना डे को पांच माह पहले सांस संबंधी समस्याओं की वजह से नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज तड़के तीन बज कर करीब 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंतिम समय में मन्ना डे के पास उनकी पुत्री शुमिता देव और उनके दामाद ज्ञानरंजन देव मौजूद थे। मन्ना डे की दो बेटियां हैं। एक बेटी अमेरिका में रहती है। उनके दामाद ने बताया उनके निधन से हम सब बेहद दुखी हैं। अंतिम समय में उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया जाएगा।


Post a Comment