Header Ads

अपने बर्थडे पर अमिताभ ने दिया सलमान को सरप्राइज, तस्वीरें देखें

मुम्बई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सलमान खान को एक खुशनुमा सरप्राइज दिया. बुधवार को वह सलमान से मिलने उनकी फिल्म 'जय हो' के सेट पर पहुंच गए और उनकी सेहत का हाल-चाल लिया. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों को देखकर कहीं से भी नहीं लगता है कि 'ऐश्वर्या फैक्टर' की वजह से दोनों के बीच अब भी कोई खटास बाकी है. दरअसल, अमिताभ ने हाल ही में मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में 'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूटिंग शुरू की है. अमिताभ जब शूटिंग के लिए पहुंचे तो उन्हे पता चला कि पड़ोस में ही सलमान और तब्बू की फिल्म 'जय हो' का सेट लगा हुआ है. अमिताभ दोनों से मिलने जा पहुंचे.



Powered by Blogger.