Header Ads

हिन्दी फिल्मों के महान गायक मन्ना डे के गाये "नेपाली गीत"

दीपक राई
दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित मन्ना डे के नाम से लोकप्रिय प्रबोधचंद डे का जन्म एक मई 1919 को कोलकाता में हुआ था। मन्ना डे ने अपनी गायिकी के सफर में कई भारतीय भाषाओं में लगभग 3500 से अधिक गाने गाए। मन्ना डे के आवाज का इस्तेमाल जहां-जहां हुआ कामयाबी की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। मन्ना डे को संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया। शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस महान गायक ने नेपाली भाषा में भी गीत गाया था। सन 1966 में प्रदर्शित नेपाली फिल "माइती घर" में मन्ना डे ने  हँसी खेली येही धूलोमा, हेर धरती डगमगाई और जय-जय जननी नेपाल गीत गाये। इनमे से दो गीत आपके लिए यहाँ पर मैं youtube के सौजन्य से पोस्ट कर रहा हूँ।

- हेर धरती डगमगाई 


- जय-जय जननी नेपाल


मन्ना डे के गुजर जाने की याद में बॉलिवुड तो गमगीन है ही, साथ ही नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं ने भी अपनी उदासी ट्विटर पर जाहिर की। पढ़ें, किसने ट्विटर पर मन्ना डे को याद करते हुए क्या कहा...

महेश भट्ट
मन्ना डे नहीं रहे। उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


अमिताभ बच्चन
मन्ना डे, संगीत की दुनिया की शान, नहीं रहे। उनकी यादें और उनके गानें याद आ रहे हैं। खासतौर से उनकी मधुशाला की प्रस्तुति। भगवान मन्ना डे की आत्मा को शांति दे!

उनके प्रियजनों और परिवार के साथ हमारी प्रर्थना और पूरी साहनुभूति है! हम कैसे अपनी जिंदगी की घटनाओं को उनके गानों के साथ जोड़ पाते हैं, हैरानी होती है! काम पर हूं, लेकिन मन्ना डे की याद में सेट पर काम शुरू करने से पहले एक मिनट का मौन जरूर रखूंगा।

लोग चले जाते हैं... समय गुजर जाता है... ध्वनि जीवित रहती है... अमर हो जाती है!!

मधुर भंडारकर
मन्ना डे, सुनहरी आवाज वाले लेजंडरी सिंगर, जिन्होंने हमारे दिलों पर सदियों तक राज किया, उन्हें सभी बहुत याद करेंगे। जिंदगी कैसी है पहेली हाये...

शिवराज सिंह चौहान
मन्ना डे के गुजर जाने का पता लगने पर बहुत बुरा लगा। वह एक महान गायक थे और एमपी के बेहद खास लता मंगेशकर अवॉर्ड के विजेता भी थे। हम उन्हें जरूर याद करेंगे।

नरेंद्र मोदी
मन्ना डे के साथ हमने एक महान गायक को खो दिया। उनकी अमर आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!

सुषमा स्वराज
महान गायक मन्ना डे को मेरी विनीत श्रद्धांजलि।

राजनाथ सिंह
सिंगर मन्ना डे के देहांत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। संगीत और फिल्म जगत को दिया उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मन्ना डे ने हिंदी फिल्म संगीत की कुछ बेहतरीन रचनाओं को अपनी आवाज दी। उनकी मौत से भारतीय संगीत में एक बड़ा खाली स्थान रह गया है।  

Powered by Blogger.