ईश्वर थापा भाजयुमो के धर्मपुर विधानसभा ग्राम मंडल के महामंत्री नियुक्त
देहरादून : शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के धर्मपुर विधानसभा ग्राम मंडल के महामंत्री के तौर पर हमारे वीर गोरखा मीडिया के सहयोगी श्री ईश्वर थापा जी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने उनके भविष्य के लिए शुभकामना दी। उत्तराखंड की राजनीति में गोरखा समाज की दशा को सुधारने के लिए ईश्वर थापा जैसे युवा लोगो का राजनीति के क्षेत्र में आना एक शुभ संकेत माना जा सकता है। ईश्वर थापा इसके अतिरिक्त भारतीय गोरखा समाज के लिए देहरादून में लम्बे समय से कार्य करते आ रहे है , भारतीय मगर संघ में भी वह सक्रिय रूप में कार्य कर रहे है। वीर गोरखा अपने सहयोगी ईश्वर थापा को उनके भविष्य की शुभकामना देता है।


Post a Comment