Header Ads

गुवाहाटी में असम गोर्खा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

गुवाहाटी, असम
आज गुवाहाटी में असम गोर्खा सम्मेलन और ऑल असम गोर्खा स्टूडेंट्स यूनियन के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने असम के कैबिनेट मंत्री और असम गण परिषद के अध्यक्ष श्री अतुल बोरा जी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में असम गोर्खा सम्मेलन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा भुजेल, उपाध्यक्ष श्री अर्जुन छेत्री, ऑल असम गोर्खा स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री नोमल छेत्री, महासचिव श्री सम्राट सोनार सहित दोनों संगठनों के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

इस दौरान गोर्खा समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। मंत्री श्री अतुल बोरा ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

No comments

Powered by Blogger.