मुंबई की सडकों में बाइक चलाना सीख रही हैं श्रद्धा कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर आजकल बाइक चलाना सीख रही हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों मोहित
सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द विलेन’ में काम कर रही हैं। उन्होंने
ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘आशिकी-2’ में भी मोहित सूरी के साथ काम किया था। एकता
कपूर के बैनर तले बन रही ‘द विलेन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा की भूमिका है।
खबर है कि इस फिल्म में श्रद्धा ने कई स्टंट सीन करने वाली हैं। श्रद्धा
अपने किरदार को साकार करने के लिए इन दिनों मुंबई में मोटरसाइकिल चलाना सीख
रही हैं। फिलहाल उनको बाइक इतनी पसंद आ गई है कि वो अपने लिए एक बाइक भी
खरीदना चाहती हैं।


Post a Comment