देश नहीं छोड़ेंगे अदनान, अल्टीमेटम पर बोले 'इंडिया ही मेरा घर'
मुंबई : पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा कि वे सात दिन में अपना वीजा रिन्यू करवाएं या फिर भारत छोड़कर जाएं। दरअसल अदनान के वीजा की अवधि 6 अक्टूबर को ही खत्म हो गई है। मुंबई पुलिस के डीसीपी संजय शिंत्रे ने कहा कि अदनान अगर 7 दिन में जवाब दे देते हैं और पुलिस उस जवाब से संतुष्ट हो जाती है तो उन्हें 30 दिन तक रहने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में अदनान अलग ही बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि देश छोड़ने की ख़बरें निराधार हैं और यह सिर्फ अफवाह मात्र हैं।


Post a Comment