मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का निधन
जबलपुर : मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरदास रोहाणी का आज निधन हो गया। 1946 में पैदा हुए रोहाणी को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। राष्ट्रीय स्वयंसंघ के सक्रिय सदस्य होने के बाद 1965 में उन्होंने राजनीति की शुरुआत वार्ड मेंबर बन कर की। आपातकाल के दौरान उन्होंने 19 माह जेल में भी बिताये। 1993 में वह पहली बार भाजपा की तरफ से विधानसभा में जीतकर पहुँचे। 1999 में वह विधानसभा के उपाध्यक्ष बने और 2003 मी बारहवी विधानसभा के स्पीकर चुने गए। रोहाणी के दो पुत्र और चार बेटिया है। वीर गोरखा पोर्टल की ओर से ईश्वरदास रोहाणी जैसे कर्मठ जननेता को सादर श्रद्धांजलि।


Post a Comment