इराक में आत्मघाती बम ब्लास्ट हमला, 41 लोगों की मौत
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी भाग में एक आत्मघाती बम ब्लास्ट में 36 शिया मुसलमानों की मौत हो गई। यह घटना सुन्नी बहुल दौरा इलाके के पास हुई। जनाजे के लिए बने शिविर में इक्ट्ठा शिया मुसलमानों के करीब ही आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर लिया। वहीं आतंकवादियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गोलियों से भून दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहला धमाका दक्षिणी बगदाद के दौरा इलाके में हुआ, जिसमें 16 शिया मुसलमान मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। इसके बाद दो धमाके बगदाद से 40 किलोमीटर दूर लातीफिया इलाके में हुए जिसमें 20 लोग मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी गुट ने नहीं ली है।


Post a Comment