Header Ads

गोरखाली (नेपाली) त्यौहार "सकेला चार" की देश विदेश में धूम

गोरखाली (नेपाली) त्यौहार सकेला चार की धूम...देश विदेश में मनाया गया त्यौहार. खम्बु राई जाति के लोगों द्वारा आज देश व विदेश में अपना प्रसिद्ध त्यौहार सकेला मनाया गया..जिसमें सिली नृत्य की प्रस्तुति होती है..घर में अपने देवता की पूजा करने के पश्चात इस जातिवर्ण के लोग सिल्ली नृत्य करते हुए सकेला थान (मैदान) में इकठ्ठा होते हैं जहाँ खूब नाचते गाते हुए जश्न मनाया जाता है...इसमें वाचिपा नामक खाना होता है ..जो स्पेशल इसी दिन पकाया जाता है. खम्बु राई इस त्यौहार में अपनी पित्र पूजा करते हैं..यह सिर्फ इसी जाती में गिना जाता है.वाचिपा खाने में रोस्ट (भुना) किया हुआ चिकन,चावल और मशाला प्रमुख होता है...दार्जलिंग में खम्बु राई लोग इस त्यौहार को ज्यादा ही हर्षोललास से मनाते हैं.





Powered by Blogger.