उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी
अमर उजाला
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली है। दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात देहरादून में बारिश शुरू हो गई जो रविवार सुबह तक रही। रविवार को तड़के मसूरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। शाम तक अच्छी बफबारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही धनौल्टी, चकराता और औली में भी भारी बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड की ऊंची पहाडिय़ों के साथ ही जौनसार बावर के गांवों में भी हिमपात हुआ। हिमपात से लोखंडी-चकराता और त्यूनी-कथियान मोटर मार्ग बंद हुआ। इसके साथ ही चकराता छावनी बाजार और नागथात में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों समेत रुद्रनाथ, तुंगनाथ, गोरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, लाल माटी, केदारनाथ, चौखंबा, मेरु, सुमेरु, तुंगनाथ और मद्महेश्वर की चोटियों में बर्फबारी हुई है। बर्फ से गुप्तकाशी क्षेत्र में तेज ठंडी हवाएं चल रही और आसमान में बादल छाए है।


Post a Comment