पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में नरेंद्र मोदी की रैली
गुवाहाटी : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शनिवार को
उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की ये
तीनों रैलियां क्रमश: असम के सिलचर, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट और
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होंगी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने
मोदी की रैली के संबंध में लोगों से अपील की हैं कि नरेंद्र मोदी का राज्य
में मेहमान जैसा वर्ताव होना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश में नरेंद्र
मोदी इससे पहले विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुके हैं। तय कार्यक्रम के
अनुसार मोदी सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सियांग के जिला मुख्यालय
पासीघाट पहुंचेंगे। यहां शनिवार सुबह 11.00 बजे के करीब मोदी का भाषण होगा।
इसके बाद मोदी असम के सिलचर में रैली करेंगे। त्रिपुरा की राजधानी
अगरतला में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में मोदी की तीसरी रैली का आयोजन
किया गया है। यहां करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Post a Comment