सीनियर हॉकी स्पर्धा : विजय थापा के दो गोल के बावजूद हारा गुजरात
लखनऊ। राजस्थान ने ग्रुप-ए मुकाबले में गुजरात को 3-2 से हराकर चौथी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2014 में पहली जीत दर्ज की। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने पहले हाफ में गोल के लिए जमकर संघर्ष किया लेकिन सफलता गुजरात को मिली। गुजरात के लिए गोरखा हॉकी प्लेयर विजय थापा ने 14वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। राजस्थान ने 49वें मिनट में अपना खाता खोला। उसके लिए अंकित कुश्वाहा ने यह गोल किया।
इसके बाद गुजरात ने 60वें तथा 62वें मिनट में गोल करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी। राजस्थान के लिए दूसरा गोल पुरुषोत्तम बगदी ने किया जबकि दूसरा गोल परम वीर राठौर की स्टिक से निकला। इसके बाद गुजरात ने अपनी ओर से जोर लगाया। 66वें मिनट में थापा ने अपनी टीम के लिए एक और गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया लेकिन इसके बाद गुजरात की ओर से कोई और गोल नहीं हुआ।
परिणाम :
पूल-ए : राजस्थान ने गुजरात को 3-2 से हराया। नामधारी एकादश ने सशस्त्र सीमा बल को 1-0 से हराया।
पूल-बी : मुम्बई हॉकी संघ ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 से हराया। जम्मू एवं कश्मीर ने गोवा को 5-0 से हराया।
परिणाम :
पूल-ए : राजस्थान ने गुजरात को 3-2 से हराया। नामधारी एकादश ने सशस्त्र सीमा बल को 1-0 से हराया।
पूल-बी : मुम्बई हॉकी संघ ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 से हराया। जम्मू एवं कश्मीर ने गोवा को 5-0 से हराया।
Post a Comment