रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से इटली में रचाई गुपचुप तरीके से शादी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने यश राज बैनर के प्रमुख आदित्य चोपड़ा
से सोमवार रात इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रानी मुखर्जी
द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग और
दोस्त शामिल हुए।
रानी मुखर्जी ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि मैं अपने जीवन के सबसे
सुखद दिन को दुनियाभर में मौजूद अपने उन फैन्स के साथ शेयर करना चाहती हूं,
जिनका प्यार और दुआएं इतने सालों तक मेरे साथ रहीं।
रानी ने कहा, मैं जानती हूं कि मेरे शुभचिंतकों को यह जानकर बेहद खुशी
होगी, जो लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। इस दिन मैंने सबसे
ज्यादा मिस यश अंकल को किया। मैं जानती हूं कि उस दिन वह आत्मा के रूप में
वहां मौजूद थे। उनका प्यार और दुआएं आदी और मेरे साथ हमेशा रहेंगी।


Post a Comment