भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल रोकने का सफल परीक्षण किया
नई दिल्ली। भारत ने 27 अप्रैल को उड़ीसा के ह्वीलर द्वीप पर लंबी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल के हमले को रोकने का सफल परीक्षण किया। भारतीय मीडिया की रिपोर्टि के अनुसार परीक्षण में पृथ्वी मिसाइल के आधार पर विकसित सुपर सॉनिक एंटी बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। उसने सफलता से वायुमंडल के बाहर चार मिनट पहले ही 100 किलोमीटर की दूरी पर युद्धपोत पर छोड़े गए जहाज़ से भूमि पर मार करने वाली मिसाइल को नष्ट कर दिया। भारतीय प्रतिरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि यह परीक्षण भारत द्वारा विकसित ऐंटी मिसाइल व्यवस्था का एक भाग है। ध्यान रहे इससे पहले भारत ने सफलता के साथ 6 बार बैलिस्टिक मिसाइल भेदी परीक्षण भी किया है।


Post a Comment