रणबीर-अनुष्का के किरदारों से सजी Bombay Velvet का देखें FIRST LOOK
मुंबईः डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की
शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में चल रही थी और टी-20
वर्ल्ड कप के साथ-साथ ये भी पूरी हो गई। फिल्म में रणबीर कपूर
और अनुष्का शर्मा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं, वहीं रवीना टंडन भी
लंबे समय के बाद नजर आएंगी। इस फिल्म में तीनों का रेट्रो (पुराने जमाने
का) लुक दिखने वाला है। फिल्म 25 दिसंबर, 2014 को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म में इनके किरदार का लुक कैसा होगा, इसकी झलक सामने आ चुकी है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर
अकाउंट पर इन तीनों एक्टर्स के किरदारों के फर्स्ट लुक जारी किए गए
हैं। फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो बॉक्सर और
स्ट्रीट फाइटर है। अनुष्का शर्मा के किरदार का नाम रोज़ी है, जो जैज सिंगर
है। दूसरी तरफ रवीना भी जैज सिंगर के अवतार में नजर आएंगी। ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म की पूरी टीम ने
अनुष्का को शैंपेन की बोतल, फूलों का गुलदस्ता और केक दिया। इस केक पर लिखा
था, 'धन्यवाद रोज़ी। हमारी स्टार गायिका को बहुत सारी शुभकामनाएं।’


Post a Comment