अब तक ‘लुटेरा’ फिल्म के लिए मिलती है मुझे तारीफ : सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई : फिल्म ‘लुटेरा’ में अपनी अभिनय प्रतिभा का बेहतरीन परिचय देने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि फिल्म को प्रदर्शित हुए एक साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उन्हें इसमें निभाए गए चरित्र के लिए तारीफ मिलती है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘‘लुटेरा’ को पूरे एक साल हो गए। लगता है, जैसे कल की ही बात हो, क्योंकि उसके लिए तारीफें मिलनी खत्म नहीं हुईं। आप सब के प्यार के लिए शुक्रिया।’’ निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की ‘लुटेरा’ चार जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई थी। पचास के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रणवीर ने भी फिल्म की याद में ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्यार की खूबसूरत दास्तां की यादें। मेरे दिल में हमेशा बहुमूल्य अमानत की तरह रहेंगी।’’


Post a Comment