1850 में फोटोग्राफर ऑस्कर गुस्ताव रेजलैंडर ने ली थी दुनिया की पहली सेल्फी!
लंदन : आज 'सेल्फी' शब्द भले लोगों के लिए नया न हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे पहली सेल्फी कब ली गई? 1850 के दशक की एक तस्वीर दुनिया की पहली सेल्फी बताई गई है। हाल में अग्रणी स्वीडिश विक्टोरियाई कला फोटोग्राफर ऑस्कर गुस्ताव रेजलैंडर की यह सेल्फी नॉर्थ यॉर्कशायर स्थित हैरोगेट के मोरफेट्स शहर में एक नीलामी में 70,000 पाउंड में नीलाम हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नीलामीघर के एक अधिकारी ने कहा कि सेल्फी एक किताब में मिली, जिसका मालिक हमारे पास महज 100 पाउंड में एक किताब नीलाम करने आया था। यह सेल्फी रेजलैंडर द्वारा तैयार 70 छापों वाली एक एलबमनुमा किताब में मिली। एलबम में रेजलैंडर की पत्नी हैलाम टेनीसन भी दिख रही हैं।


Post a Comment