एशियन गेम्स में भाग लेने आए नेपाल के 3 एथलीट हुए गायब!
इंचियोन। नेपाल से 17वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया आए तीन एथलीट लापता हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एशियाई खेलों के आधिकारिक दैनिक 'एशियाड डेली' का हवाला देते हुए बताया है कि इनमें से एक एथलीट सेपकटकरॉ खिलाड़ी जबकि दो वुशु प्रतियोगी हैं। एशियाई खेलों की आयोजन समिति में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के निदेशक जुंग की यंग ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर सकते हैं कि सेपकटकरॉ खिलाड़ी कहीं गायब हो गए हैं। वह मैच के बाद अपने देश जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह खेल-स्थल से ही कहीं गायब हो गए। नेपाल की एक समाचार वेबसाइट इकांतिपुर के अनुसार, सेपकटकरॉ खिलाड़ी की पहचान अमन पोडे के रूप में हुई है, जबकि सोंबीर तमांग और निराजन एले मागर वुशु खिलाड़ी हैं। जुंग ने बताया कि टीम एथलीट पासपोर्ट के तहत दक्षिण कोरिया पहुंची थी। जुंग ने बताया कि नियमों के अनुसार खिलाड़ी वैध रूप से 19 अक्टूबर तक ही दक्षिण कोरिया में रह सकते हैं।


Post a Comment