AMU के जवानों ने किया गोल्डन बॉय जीतू का गर्मजोशी से स्वागत
भोपाल। इंदौर शहर के देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात महू के आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट यानि AMU के जवानों ने इंचियोन एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले स्टार निशानेबाज जीतू राई का गर्मजोशी से स्वागत किया। 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले जीतू महू स्थित AMU जाने के लिए इंदौर पहुँचे थे इस अवसर पर जीतू ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंने जोरदार तैयारियाँ की थी और अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वे ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और अगले महीने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए रवाना होंगे। जहां वे पदक की उम्मीद रखते है।


Post a Comment