गोल्डफ़िश को था ब्रेन ट्यूमर, की गई सफल सर्जरी
आपने इंसानों के एक से बढ़कर एक सर्जरीज को पढ़ा या फिर सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी मछली की ब्रेन सर्जरी हुई हो?
नहीं ना। बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में डॉक्टरों ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में गोल्डफिश मछली का ब्रेन सर्जरी किया है। ये सर्जरी अपने आप में चौंकाने वाली थी।
जॉर्ज नाम की इस गोल्डफ़िश की मालकिन मेलबर्न में रहती हैं। डॉक्टर ट्रीस्टन रिच ने यह ऑपरेशन किया। उन्होंने मेलबर्न के 3 ए डब्ल्यू रेडियो स्टेशन पर कहा कि वो मछली अब भली चंगी है और तैर रही है। चिकित्सकों का कहना है कि 10 साल की यह गोल्डफ़िश अभी और 20 साल जी सकती है। डॉक्टर रिच ने कहा, "जॉर्ज के सिर के ऊपरी हिस्से में बड़ा सा ट्यूमर था जो धीरे-धीरे बढ़ रहा था। इससे उसका जीवन प्रभावित हो रहा था।"
जॉर्ज की मालकिन को ऑपरेशन या उसे हमेशा के लिए सुला देने का विकल्प दिया गया था। डॉक्टर रिच कहते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन की राह चुनी.
उन्होंने बताया कि फिश के गलफड़े में ऑक्सीजनयुक्त पानी लगातार देकर उसे जिंदा रखा गया था। उन्होंने 45 मिनट तक चले इस ऑपरेशन को 'जटिल' बताया।


Post a Comment