सलमान खान की बहन अर्पिता की मेंहदी में उनके घर पहुंचे शाहरुख खान
मुंबई। बॉलीवुड के दो बड़े स्टार सलमान और शाहरुख खान एक साथ एकघर में नजर आए। दरअसल सलमान की प्यारी बहन अर्पिता की शादी हो रही है। और शादी से पहले मेंहदी फंक्शन में शाहरुख खान सलमान के घर पहुंचे और अर्पिता को आर्शीवाद दिया। दोनों को साथ देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों फिर दोस्त बन गए हैं। दोनों की साथ में फोटो अर्पिता ने अपने इस्टग्राम अकाउंट में शेयर की है। अर्पिता की शादी हैदराबाद में 18 नवंबर को होने वाली है। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति और व्यापार जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शाहरुख खान को भी इस शादी के लिए खासतौर पर न्यौता दिया गया है। शाहरुख के अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसी कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।


Post a Comment