Header Ads

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

मेलबर्न :  भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ होने कुछ ही देर बाद धोनी ने इस फैसले का ऐलान कर दिया। धोनी अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। अब दौरे के चौथे टेस्ट में विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे। पहले टेस्ट में भी कोहली ने ही कप्तानी की थी, हालांकि भारत वह टेस्ट भी हार गया था। अपने आखिरी टेस्ट मैच में धोनी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए। दूसरी पारी में वह 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले। उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट में दुनिया की नंबर एक टीम बनी। ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज भी टीम इडिया गंवा चुकी है। इसके बावजूद यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है।

- महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बोले कपिल देवः वह मेरे हीरो हैं।

- धोनी को बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट करियर के लिए शाबाशी। उनके साथ खेल को मैंने हमेशा इन्जॉय किया। अगला टारगेट 2015 विश्व कप है मेरे दोस्तः सचिन

- सचिन तेंडुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी को बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट करियर के लिए शाबाशी दी। सचिन ने कहा कि उन्होंने धोनी के साथ खेल को हमेशा इन्जॉय किया। अगला टारगेट 2015 विश्व कप है मेरे दोस्त।


Powered by Blogger.