हरियाणा के रोहतक में नेपाली युवती की गैंगरेप के बाद के बाद हुई जघन्य हत्या
रोहतक। यहां नेपाली मूल की लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने लड़की से न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड, सीमेंट की चादर के टुकड़े, ब्लेड तक डाल दिए। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में इन बातों का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी अब तक फरार हैं। घटना की शिकार लड़की तीन साल से मानसिक रूप से बीमार थी।
यह है मामला
गैंगरेप की शिकार लड़की रोहतक की एक प्राइवेट कॉलोनी में रह रही थी। लड़की को उसकी बहन पीजीआई में इलाज के लिए दो माह पहले रोहतक लाई थी। 1 फरवरी को यह लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी और 4 फरवरी को उसका शव पुलिस ने बरामद किया। शव को देखकर ही पुलिस को उसके साथ हुई बर्बरता का अंदाज हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ बर्बरता की पुष्टि हुई।
आरोपियों के लिए फांसी की मांग करेंगे परिजन
रोहतक के एसपी शशांक आनंद ने उम्मीद जताई है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर, लड़की के परिजनों ने कहा है कि वह आरोपियों के लिए फांसी की मांग करेंगे।

Post a Comment