अमर स्वतंत्रता सेनानी वीर खड़क बहादुर सिंह बिष्ट की 126वीं जयंती पर नमन
देहरादून : आज उनकी 126 वीं जयंती पर नेहरूग्राम के निवासियों नें उन्हें गर्व की अनुभूति के साथ याद किया। इस अवसर पर राज्य शासन के राज्यमंत्री और उत्तराखंड गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही ने खड़क बहादुर सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। उत्तराखंड की वीरभूमि के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खड़क बहादुर सिंह बिष्ट ने वर्ष 1930 में महात्मा गांधी जी के नमक सत्याग्रह से प्रेरित होकर देहरादून के ऐतिहासिक खाराखेत में अंग्रेजी हुकूमत के नमक कानून को चुनौती दी। 20 अप्रैल और 7 मई 1930 को उन्होंने अपने साथियों के साथ नून नदी में नमक बनाकर ब्रिटिश शासन के अन्यायपूर्ण कानून का विरोध किया। उनका संघर्ष स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। ऐसे वीर सपूतों का त्याग सदैव हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Post a Comment