नेपाल में फिर तेज भूकंप, तीव्रता रही 7.4, भारत में भी महसूस हुए झटके
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में है। भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए और पार्क आदि में पहुंच गए। दिल्ली के कई इलाकों में भी लोग अपने ऑफिसों और दुकानों से बाहर निकल आए। उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए है।


Post a Comment